Tuesday, January 9, 2024

Class Date: 26-12-23
Chapter: दूसरा अधिकार 
Page#: 31&32
Paragraph #: 1,2,3,4
YouTube link: https://www.youtube.com/live/qRpo-guXdKo?si=c47QoSI0r2PtJF4D
Summary:

 FILL IN THE BLANKS 


1) निगोदिया जीव के संदर्भ में: 
_____ शरीर और उसमें रहने वाले जीव _____।

Ans - असंख्यात , अनंत

2) निगोदिया जीव की _____ इन्द्रिय होती है।

Ans - 1 (स्पर्शन)

3) _____निगोदिया जीव सर्व‌त्र ठसा - ठस भरे हैं।

Ans - नित्य (सूक्ष्म)

4) _____काल से जीव नित्य निगोद में पाया जाता है।

Ans - अनादिकाल 

 TRUE/FALSE 


1) निगोदिया जीव को सुख दुख का अनुभव नहीं होता है।
 
2) 6 महीने 8 समय में 608 जीव इतर निगोद से निकलते हैं।

3) सिद्ध शिला में निगोदिया जीव नही पाए जाते है।

4) कोई जीव नित्य निगोद से निकलकर सीधा मनुष्य पर्याय को धारण कर सकता है।
✔️

ANSWER IN ONE WORD


1) निगोदिया जीव कौन सी गति के जीव है❔

Ans - तिर्यंच गति

2) जीव अनादि काल से कहा पाया जाता है❔

Ans - नित्य निगोद में

3) नित्य निगोद से जीव निकालकर किन-किन पर्यायों को धारण करता है❔

Ans - 1,2,3,4,5 इंद्रियां (साधारण वनस्पति को छोड़कर)

4) एक इन्द्रिय में से कौन से प्रकार में निगोदिया जीव पाए जाते हैं❔

Ans - वनस्पतिकाय में

VERY SHORT ANSWER 


1) निगोद किसे कहते हैं❔

Ans - एक शरीर में अनंते जीव एकमेक होकर रहते हैं उसे निगोद कहते हैं।

2) निगोद कितने प्रकार के होते हैं❔

Ans - दो प्रकार के होते है:-
नित्य निगोद
इतर निगोद ।

3) जीव को किसने पैदा किया है❔

Ans - जीव को कोई पैदा नहीं करता और वह पैदा भी नहीं होता है और उत्पन्न नहीं होता तो उसका नाश भी नहीं होता है।

4) इतर निगोद किसे कहते हैं❔

Ans - जो जीव नित्य निगोद से निकल कर और अन्य पर्यायों में (एक दो तीन चार पांच ) इन्द्रियो को धारण करते हैं, चारो गतियों में परिभ्रमण करते है और यदि उनकी मुक्ति नही होती तो पुनः निगोद को प्राप्त होते हैं और उस निगोद को कहते हैं इतर निगोद।

Notes Written By Khushi Jain.

No comments: