Sunday, November 19, 2023

Class Date: 13-11-23
Chapter: दूसरा अधिकार 
Page#: 23
Paragraph #:
YouTube link: https://www.youtube.com/live/jFVcbY8zjh8?si=7CLDjSVSv2jGROq9
Summary:

सही अथवा गलत मे उत्तर दीजिए -

Q.1) जीव और कर्मो का अनादि से संबंध है और अनंत तक रहेगा। 

Ans- (गलत)

Q.2)कौन सा कर्म किस समय फल देगा वह सुनिश्चित होता हैं। 
Ans- (सही)

Q.3) जीव और ज्ञान को भिन्न-भित्र किया जा सकता है।

Ans- (गलत)

Q.4) किसी पदार्थ के स्वभाव को उससे भिन्न नही किया जा सकता है। 

Ans- (सही)

Q.5). शरीर, कर्म और आत्मा तीनों एक जगह रहते- रहते भी भिन्न हैं।

Ans- (सही)

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए -


Q.1) दो पदार्थ एक दुसरे से तभी ___होते हैं, जब वो एक दूसरे से ___ही हो।

Ans- (भिन्न, भिन्न) 

Q.2) _____के द्वारा जाना जाता है कि दो चीजें एक रूप दिखने पर भी एक दुसरे से पृथक है 

Ans- (तत्व निर्णय)

Q.3)_____में साक्षात दिखता है कि दो चीजें ( कर्म और जीव) एक दूसरे से भिन्न है। 

Ans- (केवलज्ञान ),

Q.4)कर्म ने आत्मा को और ____ने कर्म कभी नही छुआ हैं।

Ans- (आत्मा) 

Q.5) जीव और ___का____से संबंध है।

Ans- (कर्मो, अनादि)

सही विकल्प चुनिये -


Q.1) संबंध अथवा संयोग कहना संभव है

(क) जब पहले भिन्न हो फिर मिले

ख) जब साथ मे हो

ग) जब प्रत्यक्ष हो

घ) जब संसारी हो

उत्तर: -(अ)


Q.2)केवलज्ञानी के ज्ञान मे जीव और कर्म भिन्न दिखते है 

क)परोक्ष रूप से

ख) प्रत्यक्ष रूप से

ग) एक साथ

घ) अश्रित

उत्तर : (ख) प्रत्यक्ष रूप से

Q.3) जीव और कर्मों का संबंध पहले भी भिन्न था ऐसा परोक्ष रूप से कहा जा सकता है

क) अनुमान से

ख) केवलज्ञान से

ग) अनादि से

घ) अंनत से

उत्तर → अनुमान से 

Q.4) जीव, शरीर और कर्मी का बंधन होने पर भी उनमें पाई जाती है

क) प्रारूपता

ख) सामान्यता

ग) भिन्नता

घ) एकता

उत्तर: - भिन्नता

 लघु उत्तरीय प्रश्न -


Q.1) अनादि से मिले जीव कर्मों का संबंध कैसे कहा है?

उत्तर: - जीव और कर्म अनादि से तो मिले थे परन्तु बाद में अलग-अलग भी हुए है और एक दुसरे से भिन्न थे तब ही अलग हुए है अतः एक दुसरे से भिन्न ही जानना! 

Q.2) जीव और कर्म किस प्रकार से भिन्न साबित हुए है?

-उत्तर ⇒ बाद में जब कर्मों और जीव को भिन्न होता पाया और केवलज्ञान मे प्रत्यक्ष रूप से भासित हुआ।

Notes Written By Praneeta Jain.

No comments: